We have news updates @ news center
TopBottom

Monday, October 18, 2010

गोली चलने से घायल, मामला दर्ज

कस्बे के वार्ड 16 में शनिवार रात आपसी विवाद को लेकर गोली चलने से एक जना घायल हो गया। उपचार के लिए उसे स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 16 निवासी सतपाल स्वामी ने पर्चाबयान दिया कि बीती रात करीब एक बजे वह रामलीला देखकर घर आ रहा था। तभी घर मे प्रवेश करते समय शंकरलाल, भागीरथ व बजरंगदास स्वामी ने उस पर पिस्तौल से फायर कर दिया। जो कंधे पर लगा, इससे वह घायल हो गया। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

No comments:

Post a Comment

TagLine