We have news updates @ news center
TopBottom

Wednesday, September 15, 2010

किसान दिवस के रूप में मनाई जयन्ती

भगवान बलराम की जयंती पर भारतीय किसान संघ के विभाग संगठन मंत्री रामदास सोनी ने कहा कि महाभारत युद्व के दौरान कृषि व्यवस्था चौपट हो गई थी। उस समय बलरामजी ने कृषि की पुन: स्थापना की। बलराम विश्व के प्रथम सिंचाई अभियंता, बीज-निर्माता एवं कृषि विशेषज्ञ थे। संगठन के प्रांत मंत्री सुरजा राम बारूपाल ने केन्द्र सरकार पर भारतीय कृषि को समाप्त करने के उद्देश्य से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को जीएम बीज बनाने का एकाघिकार देने का आरोप लगाया।

किसान संघ इसके विरोध में आंदोलन करेगा। जिला महामंत्री राम कुमार खीचड ने रास्तों आदि के प्रकरणों के निस्तारण के लिए राज्य सरकार से पारित अध्यादेश पर प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में बलवन्त नेहरा, मनीराम शर्मा, शंकर लाल नैण, किशोर सिंह शेखावत, पृथ्वी सिंह पाण्डर, शोपतराम गोदारा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन हरीसिंह खीचड ने की।

ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत


बडबिराना मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे ट्रक की टक्कर से एक छात्र की मृत्यु हो गई एवं दूसरा घायल हो गया। सरदारपुरा से राजकीय महाविद्यालय की ओर पैदल आ रहे छबीलाराम नैण (18) व सुरेश कुमार (19) को ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। इससे छबीला राम की मृत्यु हो गई और सुरेश कुमार घायल हो गया। ट्रक बडबिराना से आ रहा था। चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

चक सरदारपुरा निवासी महेन्द्र गोदारा ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा छबीलाराम सुबह राजकीय महाविद्यालय जा रहा था, इस दौरान चक सरदारपुरा की प्याऊ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मृत्यु हो गई और सुरेश घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुर्पुद कर दिया।
दुर्घटना के पश्चात छात्रों ने पुलिस थाना के समक्ष प्रदर्शन कर चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। एसएफआई की बैठक में बुधवार शैक्षणिक बंद कर उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन का निर्णय हुआ। थाना प्रभारी भागला राम मीणा ने छात्रों ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Sunday, September 12, 2010

सड़कें बनीं नदियां

क्षेत्र में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इससें सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया। करीब एक घंटा तक हुई बरसात से गांधी चौक, सिंधी बाजार में पानी एकत्रित हो गया। इसके अलावा गुरुद्वारा के निकट, हवाई जहाज वाली हवेली, सौदे वाले कुएं के निकट घुटनों तक पानी जमा हो गया। इससे आवागमन बाधित हुआ।

वाटरकूलर का उद्घाटन

किशन लाल लखोटिया की स्मृति में थिरानी चैरीटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन महेश्वरी सभा के अध्यक्ष प्रेमकुमार राठी ने किया। राजेन्द्र थिरानी, प्रेम लढाणी,जगदीश कर्वा, रतनलाल पचीसिया, द्वारका प्रसाद, सुनील सहित समाज के नागरिक उपस्थित थे।

दशहरा उत्सव कमेटी गठित

दशहरा महोत्सव कमेटी की ओर से दशहरा उत्सव मनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें श्रीराम व्यास अध्यक्ष, मुरारी कंकर, प्रभु शर्मा, अजीत सेठी व पवन कंदोई उपाध्यक्ष, नंदलाल तंवर सचिव व गोविंद चाचाण को कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक एडवोकेट कन्हैयालाल मित्रुका एवं विधि सलाहकार सेवाराम सांखी व एडवोकेट निखिलेश नागल को बनाया गया। संयोजक मंडल में बाबूलाल भारती, विद्याधर मिश्रा, राजकुमार नागल, गुरमुखसिंह गिल, भीम गोल्याण के अलावा राजेंद्र चाचाण (ताऊ), मनोज सांखला, संजय महीपाल, गोपाल लुणिया व सुरेश तिवाड़ी को कार्यकारिणी में लिया गया।

युवक कांग्रेस चुनाव की गहमा-गहमी

क्षेत्र में युवक कांग्रेस के हो रहे संगठन चुनावों को लेकर रविवार को दिनभर गहमा गहमी रही। युवक कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन ढिल व पंचायत समिति प्रधान विशुपाल आर्य आमने-सामने हैं। नोहर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 262 प्रतिनिधियों के चुनाव होने हैं। 140 स्थानों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण उनका निर्वाचन महज औपचारिकता है। रविवार को यहां अग्रवाल धर्मशाला मे 95 प्रतिनिधियों के लिए मतदान हुआ। मतदान को लेकर धर्मशाला के आसपास मेले सा माहौल है। मतदान के लिए लंबी लाइने लगी रही।

गोगामेड़ी : शुक्ल पक्षीय मेला शुरू, नए श्रद्धालु पहुंचने लगे


उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी के शुक्ल पक्षीय मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालु जाहरवीर, गोगापीर व गुरू गोरक्षनाथ के जयकारों के साथ झुण्ड के रूप में पहुंच रहे हैं। मेले में रेल गाडियों से आने वालों की संख्या अघिक है। इसका कारण गाडी का किराया बसों की अपेक्षा एक तिहाई होना है। श्रद्धालुओं के धोक लगाने के लिए गोरक्षटीला व गोगाजी मंदिर के बारह लाइनें लगी रहती है। श्रद्धालु सबसे पहले गोरखटीला पहुंचकर गुरू गोरक्षनाथ की आराधना करते हैं।गोरक्षगंगा तालाब में स्नान कर गोगामेडी में पहुंचकर गोगाजी की समाघि पर धोक लगाते है। गोरखटीला में धूणा प्रन्यास ने यात्रियों की सुविधा के लिए विश्राम गृह, पेयजल, छाया, रोशनी आदि का प्रबन्ध कर रखा है। मेला क्षेत्र में इस बार पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था है 14 से 16 सितंबर तक करीब आठ से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कृष्ण पक्षीय मेला संपन्न होने के बाद प्रशासन ने शुक्ल पक्षीय मेले की तैयारिया प्रारंभ कर दी। मेला मजिस्टे्रट इंद्रसिंह जाट ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
मेले से विभाग को प्रतिवर्ष डेढ से दो करोड रूपए की आय होती है। इस बार भी अब तक मेले में देवस्थान विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की आय हुई है। दुकानों की नीलामी से अब तक 75 लाख 79 हजार 600 रुपए एवं चढ़ावे के रूप में 58 लाख 23 हजार 869 रुपए की आय हो चुकी है। इसके बाद भी व्यवस्थाओं पर नाममात्र की राशि खर्च की जाती है। गत वर्ष भी विभाग को मेले में करीब दो करोड़ रुपए की आय हुई थी। आय के बावजूद मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बाथरूम व शौचालय की व्यवस्था नहीं है। शुक्ल पक्ष के मेले में राजस्थान के अलावा पंजाब व हरियाणा के श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचते हैं

Saturday, September 11, 2010

जाट समाज ने धर्मशाला के लिए भूमि मांगी

जाट महासभा कार्यकारिणी सदस्यों का शिष्टमंडल शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष प्रेम गोदारा के नेतृत्व में एसडीएम इंद्रसिंह पूनियां से मिला। शिष्टमंडल ने समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग की। जगदीश बुरड़क, सुशील बेनीवाल, संदीप महिया, वेदपाल जाखड़ व राजेंद्र सहारण आदि शामिल थे।

पटवार संघ का धरना जारी

रावतसर हल्का पटवारी के साथ एसीबी की ओर से कथित रूप से ट्रेप की कार्रवाई करने के विरोध में उपशाखा सदस्यों का धरना शुक्रवार को भी एसडीएम कार्यालय के समक्ष जारी रहा। धरने पर ओमप्रकाश बिजारणियां, किशनलाल सहारण, देवीलाल घिंटाला व किशनदान बैठे।




Friday, September 10, 2010

फिर वोही जूनून

नोहर में फुटबाल का फिर वोही जूनून देखने को मिल रहा है लगता है पुराने खिलाडियों का मैदान में बहाया गया पसीना युवा पीढ़ी की रगों में खून बन के दौड़ रहा है आजकल सुबह-शाम बिहानी स्टेडियम में खिलाडियों की फौज नज़र आती है सुबह जहा पुराने खिलाड़ी मैदान में पसीना बहते है, वही शाम को स्कूल-कॉलेज से आने के बाद नई पीढ़ी अपना जौहर दिखाती है
शाम को चलने वाली अशोक सर की गेम क्लास में युवा पीढ़ी का जोश अशोक सर के दिशा-निर्देसन में एक नया उभार ले रहा है जिस कारण फुटबाल में नोहर का भविष्य उज्जवल नज़र आता है इसी का परिणाम है की इस बार राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में तीन खिलाडियों का चयन हुआ है, जिनके नाम है अक्षत पुनीया, इमरान खान व उत्कर्षयह प्रतियोगिता 23 से 28 सितंबर तक अजमेर में होगी। ये सब अशोक सर की मेह्नत का ही परिणाम है आशा है की ये दौर युहीं चलता रहेगा और नोहर फुटबाल में अपना खोया स्थान फिर से प्राप्त कर लेगा

श्री विश्वकर्मा मंदिर का शिलान्यास


जांगिड़ सुथार समाज सेवा समिति के तत्वावधान में यहाँ नेहरु नगर में श्री विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला का शिलान्यास पालिकाध्यक्ष बाबूलाल सुथार व सरपंच लूणाराम सुथार ने किया, समिति अध्यक्ष ने बताया की छात्रावास का निर्माण भी प्रस्तावित है. इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे .

नोहर की जेल खाली

यहाँ की जेल नो माह से खाली है . इस जेल के बंदी भादरा जेल में भेजे जाते है , मरम्मत व रंग रोगन के लिए जेल खाली कराई गई थी . इससे भादरा जेलकर्मी परेशान है. बार संघ ने इस बारे में निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है . प्रशासन ने जल्द कार्य करवाने का विश्वास दिया है .

Wednesday, September 8, 2010

शिक्षकों ने बीईईओ को बताईं समस्याएं

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) उपशाखा नोहर का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रामनिवास शर्मा के नेतृत्व में बीईईओ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पांच व आठ प्रतिशत डीए किश्त जीपीएफ खातों में जमा करवाने, उपार्जित अवकाश व चयनित वेतनमान एरियर का भुगतान, कुक कम हेल्पर का मानदेय जमा करवाने, अध्यापकों को वेतन ब्योरा उपलब्ध करवाने, चयनित वेतनमान के बकाया प्रकरणों को निपटाने, छठे वेतन आयोग के बकाया एरियर का भुगतान करने सहित 15 सूत्री मांग पत्र पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में बेगराज खोथ, गुरुचरणसिंह व गौरीशंकर भांभू आदि शामिल थे।

Monday, September 6, 2010

ऊंटों की तस्करी के आरोप में दो जने गिरफ्तार

सोती मार्ग पर एक ट्रक में ऊंटों को ले जाते पुलिस ने गुरुवार रात्रि दो जनों को गिरफ्तार किया है। एएसआई इंद्रलाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के युसुफ पुत्र दीनमोहम्मद व शैजाद पुत्र शौकत को गिरफ्तार किया गया। उक्त लोग ट्रक में 12 ऊंटों को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में इन दिनों ऊंटों की तस्करी जोरों पर है। उधर श्रीहरिकृष्ण गौ सेवा सदन समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर ऊंटों की तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार क्षेत्र में काफी समय से बड़े पैमाने पर ऊंटों की तस्करी हो रही है।

प्रशासन में हड़कंप

नोहर. गोगामेड़ी मेले शुक्रवार को पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें तीन मृतकों की ही पहचान हो पार्ई है। एक श्रद्धालु युवक की डूबने से तथा दूसरे व्यक्ति की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। तीन व्यक्तियों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि सोनवीर (18) पुत्र सतवीर जाट निवासी अड्डा जिला मथुरा शुक्रवार को गोरक्ष टीला तालाब में स्नान कर रहा था। इसी दौरान सीढिय़ों से पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने भरवाना-खचवाना कच्चे मार्ग पर दिल्ली के प्रेमराज (60) पुत्र मोमराज जाटव का शव बरामद किया। उत्तर प्रदेश के रमेश कुमार(42) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। रमेश कुमार परिजनों के साथ गोगामेड़ी में धोक लगाने आया हुआ था। इसके अलावा 11 डीपीएन के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे करीब 45 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला। इसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा गोरक्ष टीला के पीछे 40 वर्षीय एक साधु का शव मिला।

गोगामेड़ी मेले में अब तक सात जनों की मौतें हो चुकी हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने से व्यवस्था बिगड़ गई तथा चारों तरफ-अफरा तफरी का माहौल रहा। वहीं अत्याधिक गर्मी व उमस से भी श्रद्धालु परेशान रहे। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के रुकने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इन्हीं अव्यवस्थाओं के कारण मेले में अब तक सात लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अज्ञात मृतकों का अंतिम संस्कार नोहर रिलीफ सोसायटी द्वारा करवाया जा रहा है।

मेले में उक्त श्रद्धालुओं की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। बताया जाता है कि मेले में कुछ श्रद्धालुओं की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है।

Sunday, September 5, 2010

श्रद्धालुओं का उमडा सैलाब


नोहर । गोगामेडी मेले में शुक्रवार को गोगा नवमी पर विभिन्न प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गोगाजी की समाधि पर मत्था टेककर मन्नत मांगकर देश की खुशहाली की कामना की। इस दिन मेला परिसर तीन किलोमीटर परिघि में श्रद्धालुओं से भर गया। गोगाजी के जयघोषों एवं डेरूं की आवाज पर गाए जाने वाले लोक गीतों से माहौल गंूज उठा।

गुरू गोरक्षनाथ धूणे की परिक्रमा करने के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब गोगाजी मंदिर की तरफ उमड पडा। मंदिर के आगे डेढ किलोमीटर तक दर्शनार्थियों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं को गोगाजी की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए बारी के इंतजार में तीन-चार घंटों तक लाइनों में खडा रहना पडा।

गोगाजी का समाधि कक्ष छोटा होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पडा वहीं पुलिस एवं प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पडी। दर्शनार्थी समाधि कक्ष में अघिक समय तक पूजा करना चाहते थे। प्रशासन को भीड के मद्देनजर उन्हें समाधि कक्ष से बाहर निकालना पडा। मेले में सप्तमी, अष्ठमी व नवमी को करीब साढे चार लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। इसमें आधी संख्या उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की थी।

लोग निजी बसों एवं ट्रकों से मेले में पहुंचे। मेले में राजस्थान के अलावा, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से भी बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान रेलगाडियों के डिब्बे यात्रियों से ठसाठस भरे रहे। विशेष गाडियां नहीं चलने के कारण यात्रियों को छत पर बैठकर यात्रा करनी पडी। मेले में नोहर रिलीफ सोसायटी ने सूचना प्रसारण केन्द्र, चिकित्सा, पेयजल, स्नान, घाट अमानती घर, आवास, छाया आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की।

रामगढ सेवा समिति, मार्कण्डेय सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपनी सेवाएं दी। गोगाणा टीले पर शनिवार दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड कम हो गई। कई श्रद्धालु दण्डवत करते हुए मंदिर की ओर पहुंचे। भक्त हाथों में लोहे की सांकलें एवं निशान लिए नाचते गाते चले। श्रद्धालुओं ने गोगाणा के पवित्र तालाब में स्नान कर धोक लगाई।

मेला मजिस्ट्रेट उपखंड अघिकारी इन्द्रसिंह पूनियां व गोगामेडी थाना प्रभारी प्रताप मल केडिया ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए। मेले के प्रथम पक्ष के अंतिम तीन दिन तक करीब एक हजार पुलिस कर्मचारियों का जाब्ता लगाया गया। कृष्ण पक्षीय मेला के समापन के बाद अब शुक्ल पक्षीय मेला 14,15 व 16 सितम्बर को भरेगा।

Friday, September 3, 2010

जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई


नोहर में इस बार भी जन्माष्टमी हर्षौल्लास से मनाई गई। इस बार भी शर्मा मार्केट में कृष्ण जी की मटकी फोड़ी गई। इस अवसर पर सभी मंदिर बड़ी धूमधाम से सजाये गए । जनता में इस त्यौहार के लिए सदा की भांति अपूर्व भक्ति भावना देखी गई।

गोगामेडी में विशेष पर्व शुरू


सांस्कृतिक एकता के प्रतीक गोगामेडी मेले में बुधवार को कृष्ण पक्ष की सप्तमी से बडा पर्व शुरू हुआ। मेले में पीत वस्त्र धारी श्रद्धालुओं की तादाद बढने लगी है। श्रद्धालु ढोल-नगाडे की थाप पर नाचते मेले में पहुंच रहे हैं। हालांकि उनको गर्मी व उमस से परेशानी है।
कृष्ण पक्ष को पूर्वी भारत के श्रद्धालुओं का मेला कहा जाता है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। मेला क्षेत्र में उनके डेरे लगे हैं। गोरक्षटीला व गोगाजी मंदिर में दर्शन के समय वे जयकारे लगाते हैं। निजी वाहन से आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन विभाग व पुलिस के नाकों पर जांच के लिए घंटों इंतजार करना पडता है।

वार्ता के बाद धरना समाप्त

गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा खंडित करने के विरोध में जारी धरना सोमवार शाम को उपखंड अघिकारी व जन संघर्ष समिति पदाघिकारियों में वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।

वार्ता में उपखंड अघिकारी इन्द्रसिंह पूनिया, नगर पालिका के अघिशासी अघिकारी सुभाष चन्द्र गोदारा व थाना प्रभारी भागलाराम मीणा ने मूर्ति खंडित करने के शेष आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

वार्ता में संघर्ष समिति के कृष्ण महिया, सतवीर स्वामी, मुकेश पण्डा, योगेश शर्मा, कन्हैया कंदोई, हरदत्त दहिया, महेश शर्मा, अजय हिसारिया, गुरूसेवक सिंह, अब्दुल रहमान, नूर मोहम्मद, संतलाल सहू, सुरेन्द्र सहारण, राधेश्याम शर्मा, बाबूलाल डींगवाल, वेद इंदोरिया, कृष्ण सहू व रामेश्वर देहडू शामिल हुए

TagLine