We have news updates @ news center
TopBottom

Friday, September 10, 2010

फिर वोही जूनून

नोहर में फुटबाल का फिर वोही जूनून देखने को मिल रहा है। लगता है पुराने खिलाडियों का मैदान में बहाया गया पसीना युवा पीढ़ी की रगों में खून बन के दौड़ रहा है। आजकल सुबह-शाम बिहानी स्टेडियम में खिलाडियों की फौज नज़र आती है। सुबह जहा पुराने खिलाड़ी मैदान में पसीना बहते है, वही शाम को स्कूल-कॉलेज से आने के बाद नई पीढ़ी अपना जौहर दिखाती है।
शाम को चलने वाली अशोक सर की गेम क्लास में युवा पीढ़ी का जोश अशोक सर के दिशा-निर्देसन में एक नया उभार ले रहा है। जिस कारण फुटबाल में नोहर का भविष्य उज्जवल नज़र आता है इसी का परिणाम है की इस बार राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में तीन खिलाडियों का चयन हुआ है, जिनके नाम है अक्षत पुनीया, इमरान खान व उत्कर्ष।यह प्रतियोगिता 23 से 28 सितंबर तक अजमेर में होगी। ये सब अशोक सर की मेह्नत का ही परिणाम है। आशा है की ये दौर युहीं चलता रहेगा और नोहर फुटबाल में अपना खोया स्थान फिर से प्राप्त कर लेगा।

No comments:

Post a Comment

TagLine