
राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब की ओर से गार्गी कन्या महाविद्यालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शुभारंभ पूर्व सीएमएचओ डॉ. भीमसिंह कड़वासरा ने किया। संस्थान के कोषाध्यक्ष पं. चानणमल शर्मा व प्राचार्य एचआर गोदारा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। हनुमानगढ़ से आई टीम ने डॉ. राकेश शर्मा के नेतृत्व में 37 यूनिट रक्त संग्रह किया। इस मौके पर राजेंद्र स्वामी, पूर्णसिंह, मुकेश कुमार, मनीराम, सुभाष खान व शुभकरण पारीक आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment