भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और समाज सेवी किस्तूरचंद मोदी के निधन पर सोमवार को यहां श्रद्धांजलि सभा हुई।
इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह आर्य, जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण भाकर, संतोष तिवाड़ी, मोडूराम शर्मा, राजस्थान लघु समाचार पत्र सम्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल भारती, एडवोकेट महेश शर्मा, ओम प्रकाश बबुलानी, मालचंद पांडिया, पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह पूनिया ने मोदी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। 88 वर्षीय मोदी का 27 अक्टूबर को चेन्नई में निधन हो गया था।
No comments:
Post a Comment