We have news updates @ news center
TopBottom

Wednesday, November 10, 2010

एसएफआई का सम्मेलन 12 को

शिक्षक नेता व साहित्यकार नथगिर भारती की दूसरी पुण्यतिथि 10 नवंबर को मनाई जाएगी। सभाध्यक्ष हनुमान प्रसाद दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर स्वर्गीय नथगिर भारती स्मृति साहित्यकार सम्मान समारोह होगा, जिसकी मुख्य अतिथि जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी होंगी। इसके अलावा विधायक अभिषेक मटोरिया, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण भाकर, पंचायत समिति उप प्रधान रामकुमार स्वामी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र चाचाण, पालिकाउपाध्यक्ष प्रदीप सेवग, पंचायत समिति सदस्य अमरसिंह पूनियां, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि शर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मेहरुनिशा टाक, आकाशवाणी सूरतगढ़ के निदेशक दिनेश शर्मा विशिष्ठ अतिथि होंगे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष बाबूलाल खाती करेंगे।

ये आएंगे

समिति के अध्यक्ष बाबूलाल भारती ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार ओम पुरोहित कागद, दीनदयाल शर्मा, रूपसिंह राजपुरी, रमेश वाइया, डॉ. भरत औळा, रामस्वरुप किसान, सत्यनारायण सोनी, शिवराज भारतीय, डॉ. इंद्र कुमार तिवाड़ी, राजेश चड्ढा, मनोज स्वामी, विनोद स्वामी, सतीश गोल्याण, पनव शर्मा, रामेश्वर तिवाड़ी व पूर्ण शर्मा सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

TagLine